कोटला विद्युत गृह बीबीएमबी का रन-आफॅ-द-रिवर टाइप विद्युत गृह है। यह विद्युत गृह नंगल हाइडल चैनल पर हैं, जो नंगल बांध से आरम्भ होता है। यह विद्युत गृह 1955 से वेस्टिंग हाऊस-यू.एस.ए. तथा हिताची–जापान यंत्रों से बहुत कुशलता से कार्य कर रहा है। यह विद्युत गृह अपने केन्द्र से कुल 77.65 मेगावाट विद्युत का उत्पादन करता है। वेस्टिंग हाऊस-यू.एस.ए. की दो ईकाइयों का बी.एच.ई.एल. ईकाइयों द्वारा पहले से ही नवीनीकरण तथा आधुनिकीकरण किया गया है। हिताची की तीसरी ईकाई का नवीनीकरण शीध्र ही किया जाना योजनाबद्ध है।
|