|
वित्त
एवं लेखा खण्ड |
||
|
वित्तीय
सलाहकार एवं मुख्य लेखा
अधिकारी के बाद संगठनात्मक
ढांचे में आगे उप- वित्तीय सलाहकार
एवं सलाहकार एवं मुख्य लेखा
अधिकारी आते हैं । |
||
|
| वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी | |
![]() |
श्रीमति पूनम चौधरी ने 2 जून, 2010 को वित्तीय सलाहकार एंव मुख्य लेखाधिकारी का कार्यभार संभाला । इनका जन्म 15 फरवरी, 1971 को हुआ और इन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से भूगोल में एम.ए.एंव एम.फिल. की शिक्षा पूरी करने के बाद 4 सितम्बर,1995 को भारतीय लेखा परीक्षा एंव लेखा सेवा अधिकारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया । भारतीय लेखा-परीक्षा एंव लेखा विभाग में ये वर्ष 1997 से 2007 के बीच हरियाणा, महाराष्ट्र, नई दिल्ली एंव गुजरात महालेखाकार के कार्यालयों में उप महालेखाकार व वरिष्ठ उप महालेखाकार के पदों पर कार्यरत रहीं । इस दौरान इन्होंने पैंशन, प्रशासन प्रभार, Home, Social, Justice & Empowerment, Human Resources Development जैसे मंत्रालयों की लेखा परीक्षा, प्राप्ति लेखा परीक्षा आदि क्षेत्रों के कार्यभार को संभाला । इन्होनें वर्ष 2007 से 2010 तक सेना के पश्चिमी एंव दक्षिण पश्चिमी कमानों के लेखा परीक्षा संबंधित कार्यों को स्वतंत्र रूप से निदेशक, लेखा परीक्षा के रूप में संभाला। इस दौरान कुछ समय के लिए ये भारतीय खाद्य संगठन के पंजाब, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश एंव जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय कार्यालयों की Sole Auditor के तौर पर भी कार्यरत रहीं । ये कई अर्न्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी भी रही हैं । इन्हें अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर लेखा परीक्षा का अनुभव प्राप्त है तथा इन्होंनें वर्ष 2004 तथा पुन: वर्ष 2005 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के लेखाओं की लेखा परीक्षा की। |