भाखड़ा नंगल

  • भाखड़ा नंगल के बारे में

    Bhakra भाखड़ा बांध को अभियान्त्रिकी चमत्‍कार विज्ञान तथा आधुनिक प्रौद्यिगिकी के प्रमाण-चिन्‍ह के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यह वस्‍तुत: उत्‍त्‍री भारत का केन्‍द्रीय स्‍नायु तंत्र है जो सम्‍पूर्ण क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति कर रहा है तथा उद्योगों, कॉरपोरट हाऊसिज इत्‍यादि को चलाने में सहायता कर रहा है।



    Bhakra भाखड़ा प्रचुर प्रा‍कृतिक सुन्‍दरता के साथ आधुनिकता का मिश्रण है। यह बांध बारहमासी सतलुज नदी, जो क्षेत्र के चारों ओर शिवालिक पहाडि़यों के नीचे बहती है, पर बनाया गया है। करबों तथा शहरों के कोलाहल से दूर एक दिन बिताने के लिए आसपास का वातावरण शान्तिपूर्ण तथा आदर्शमयी है।


    मूल पर्यटक सुविधाएं नंगल टाऊनशिप पर उपलब्‍ध हैं जोकि भाखड़ा से लगभग 13 किलोमीटर है। राज्‍य सरकार नंगल जिले में कादम्‍बा पर्यटक कम्‍प्‍लेक्‍स चला रही है। यह रोपड़ शहर के मध्‍य में स्थित है। यह चारों ओर हरे-भरे मैदानों से घिरा हुआ है। यह सड़क भाखड़ा बांध तथा एन.एफ;एल.(नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटिड) फैक्‍टरी तक जाती है।

  • कैसे पहुँचे

    • नजदीकी एयरपोर्ट चण्‍डीगढ है (105 कि.मी.)
    • नंगल, दिल्‍ली-ऊना लाइन पर है तथा इस रूट(मार्ग) पर रोजाना हिमाचल एक्‍सप्रैस ट्रेन चलती है।
    • नंगल श्री केशगढ़ साहिब गुरूद्वारा, आनन्‍दपुर साहिब से 20 कि.मी. तथा श्री कीरतपुर साहिब गुरूद्वारा से 30 कि.मी. की दूरी पर है।
<<Back