बग्‍गी विद्युत संयंत्र

Baggi ब्‍यास सतलुज लिंक परियोजना के निमा्रण के दौरान यह पाया गया है कि पंडोह बग्‍गी टनल (पीबीटी) के निर्गम पर एक विद्युत संयंत्र का निर्माण किया जा सकता है, क्‍योंकि सुन्‍दरनगर हाईडल चैनल (एस.एन.एच.सी.) के प्रारम्‍भ तथा पंडोह जलाशय के बीच पर्याप्‍त हैड उपलब्‍ध था। फलस्‍वरूप, भावी विद्युत संयंत्र हेतु जल को मोड़ने के लिए बग्‍गी नियंत्रण कार्यों (बी.सी.डब्‍लयू) के अपस्‍ट्रीम एक बाई पास सुरंग का निर्माण किया गया।

बग्‍गी स्थित बी.सी.डब्‍लयू के 170.3 मीटर अपस्‍ट्रीम पर पी.बी.टी. से एक 6.1 डॉयमीटर बाई-पास सुरंग निकलती है, जिसमें प्रस्‍तावित 2 * 20 मेगावाट बग्‍गी विद्युत गृह के लिए 170 क्‍यूमेक्‍स डिस्‍चार्ज की व्‍यवस्‍था है।

बीबीएमबी ने बग्‍गी विद्युत परियोजना को पुन: चालू किया है।

बग्‍गी विद्युत संयंत्र
विद्युत गृहों के प्रकार रन ऑफ द –रिवर
जल संवाहक प्रणाली हाईडल टनल तथा चैनल
ईकाइयों की संख्‍या 2
अधिष्‍ठापित क्षमता 2 X 20 मेगावाट
टरबाईन का प्रकार वर्टिकल, फ्रांसिस
गति 166.7 आर.पी.एम.

::Back to Top::